Anureet Pal Kaur:अल्गोजा और पंजाबी लोक संगीत को दुनिया तक पहुंचाने वाली महिला | Aparajita Podcast

अपराजिता पॉडकास्ट में अनुरीत पाल कौर की प्रेरक यात्रा, जहां वह अल्गोज़ा और पंजाबी लोक संगीत को नई पहचान देते हुए वैश्विक मंच तक पहुंचा रही हैं

पंजाबी लोक संगीत की सीमाओं को तोड़ते हुए अल्गोजा की सुरीली आवाज़ को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने वाली अनुरीत पाल कौर परंपरा को सहेजने के साथ-साथ इतिहास भी रच रही हैं। दुनिया की पहली महिला अल्गोजा वादक के रूप में पहचान बनाने वाली अनुरीत पाल कौर ने कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने गटका और पारंपरिक नृत्य सहित पंजाबी लोक कलाओं में भी महारत हासिल की है और प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। इस खास पॉडकास्ट में अनुरीत पाल कौर अपने संगीत सफर, एक अलग और चुनौतीपूर्ण राह चुनने के संघर्ष, पंजाब की समृद्ध लोक विरासत और आने वाली पीढ़ी के लिए पारंपरिक कला रूपों को सहेजकर रखने की जरूरत पर खुलकर बात करती हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in