'जूड़ा नहीं लगाया तो 200 रुपये जुर्माना'

अब लखनऊ के लोहिया संस्‍थान में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए फरमान
लोहिया संस्थान
जूड़ा नहीं लगाया तो 200 रुपये जुर्माना'सांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

लखनऊ : चश्‍मा बनाने वाली मशहूर कंपनी लेंसकार्ट इन दिनों विवादों में है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कंपनी की पुरानी इंटरनल ग्रूमिंग पॉलिसी वायरल हो गई। इस पॉलिसी में बिंदी, तिलक और कलावा जैसे हिंदू धार्मिक प्रतीकों पर रोक का दावा किया गया था, जबकि हिजाब की अनुमति थी। इसके बाद लेंसकार्ट का विरोध शुरू हो गया। अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी ऐसा एक मामला सामने आया है। यहां लोहिया संस्‍थान में आउटसोर्स कर्मचारियों को एजेंसी की तरफ से अजब-गजब फरमान जारी किए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि बालों में जूड़ा या हेयरनेट न पहनने पर महिला कर्मचारियों से 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसी तरह, पुरुषों को दाढ़ी या लंबे बाल रखने पर इतना ही जुर्माना भरना होगा। इस आदेश से कर्मचारियों में आक्रोश व्‍याप्‍त हो गया है।

आईकार्ड न पहनने पर 100 रुपये जुर्माना

एजेंसी के कैंप मैनेजर की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ड्यूटी पर रहते हुए आईकार्ड न पहनने या नेमप्‍लेट न लगाने पर 100 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। वर्दी न पहनने पर 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा। ड्यूटी के दौरान सोने, सिगरेट पीने और शराब का सेवन करने वालों को 500 रुपये जुर्माना भरना होगा।

आउटसोर्स कर्मचारियों में मची खलबली

इसके अलावा बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर होने पर भी 200 रुपये अदा करने होंगे। अवैध या अनुचित तरीके अपनाने, कार्यस्‍थल पर किसी तीसरे पक्ष या अधिकारियों के साथ मिलीभगत करने का दोषी पाए जाने पर बर्खास्‍तगी की जाएगी। इसके अलावा काउंटर पर तैनात कंप्‍यूटर ऑपरेटर को मोबाइल फोन जमा करना होगा। इस आदेश से आउटसोर्स कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

कर्मचारियों ने लगाया शोषण करने का आरोप

लोहिया संस्‍थान में करीब 4000 आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारियों का कहना है कि केजीएमयू और पीजीआई समेत प्रदेश के दूसरे संस्‍थानों में भी आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं पर उनके लिए ऐसे नियम नहीं हैं। लोहिया के कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in