मुठभेड़ में 1.25 लाख का इनामी कुख्यात ललन सिंह ढेर

बिहार के समस्तीपुर निवासी ललन सिंह पर 7 हत्याओं, बैंक डकैती और सरकारी हथियार लूट के गंभीर आरोप थे
घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी
घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी
Published on

लखनऊ : बिहार का कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया जिस पर कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह दो उपनिरीक्षकों समेत सात लोगों की हत्या के मामलों में वांछित था।

अपर पुलिस महानिदेशक (STF एवं कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने कहा कि 21 और 22 जून की मध्यरात्रि को सरसावा-नकुड़ रोड पर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली टीम के साथ हुई मुठभेड़ में ललन सिंह को गोली लग गई।

उसे पहले सरसावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में सहारनपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ADG ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी
जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की मुहर: नीतीश कुमार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे

उन्होंने बताया कि बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी ललन सिंह आठ नवंबर 2022 को वाराणसी में एक उपनिरीक्षक को गोली मारकर उनकी सर्विस पिस्तौल लूटने के मामले में वांछित था। इसके अलावा, एक नवंबर 2022 को चंदौली में हुई गोलीबारी और लूट की घटना में भी उसकी तलाश थी।

पुलिस के अनुसार, ललन सिंह दो उपनिरीक्षक और एक बैंक कैशियर समेत 7 लोगों की हत्या के मामलों में शामिल था। उस पर बैंक डकैती, कैश वैन लूट तथा सरकारी हथियार लूटने जैसे गंभीर आरोप भी थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाराणसी के पुलिस आयुक्त ने उस पर 1 लाख रुपये और चंदौली के पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। ललन सिंह अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था।

घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी
अतिक्रमण पर सख्त योगी : किसी भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in