बिजनौर : बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत

यह हादसा जिले के नगीना-धामपुर रोड पर हुआ
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में एक दंपति की मौत हो गई। दरअसल बेटे की शादी के कार्ड बांटकर मोटरसाइकिल से लौट रहे दंपति की बिजनौर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

नगीना थाने के प्रभारी तेजपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि खूब सिंह (62) और उनकी पत्नी लाली देवी (56) रिश्तेदारों में बेटे की शादी का कार्ड बांटकर रविवार देर रात मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी नगीना-धामपुर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उनके बेटे की होने वाली शादी की तिथि 9 जून है। पुलिस ने बताया कि दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in