उत्तर प्रदेश में बुजुर्ग से ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 95 लाख रुपये की ठगी, महाराष्ट्र से 2 भाई गिरफ्तार

दोनों भाइयों ने पीड़ित (74) को धमकाया भी
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

ठाणे/ लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक वरिष्ठ नागरिक से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए 95 लाख रुपये की ठगी के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड से 2 भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

मीरा-भायंदर-वसई-विरार (अपराध) के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने बताया कि मोहम्मद इकबाल बालासाहेब (47) और शाइन इकबाल बालासाहेब (41) को आठ अप्रैल को वहां दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई के लिए लखनऊ अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा, दोनों भाइयों ने पीड़ित (74) को धमकाया, उन्हें 'डिजिटल-अरेस्ट' में रखा और 95 लाख रुपये वसूल लिये। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, हमने निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में लखनऊ साइबर अपराध पुलिस थाने की टीम के साथ एक संयुक्त अभियान में 24 जुलाई को मीरा रोड से दोनों भाइयों को पकड़ लिया।

बल्लाल के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, जबरन वसूली, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News