कुशीनगर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली नहर में पलटी, 3 महिलाओं की मौत, 18 से अधिक घायल

21 घायल कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने और गंडक नहर में गिर जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और लगभग 18 व्यक्ति घायल हो गए।

घटना बुधवार की रात करीब आठ बजे खड्डा थाना क्षेत्र के टोला सिसवा के पास हुई, जब लगभग 25 श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रॉली पलटकर नहर में गिर गई।

पुलिस के अनुसार, श्रद्धालु महराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र के ममखोर बरहरा गांव से भैसहा घाट पर चैत्र रामनवमी वर्णी मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि दुर्घटना तब हुई जब ट्रॉली को ट्रैक्टर से जोड़ने वाला हुक टूट गया, जिससे वह पलट गई और नहर में गिर गई।

इस हादसे में कुल 21 लोग घायल हो गए और उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मीरा देवी (57) को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में इलाज के दौरान दो और महिलाओं किस्मती देवी (51) और विमला (45) की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई।

खड्डा थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि कुछ यात्री ट्रॉली से कूदकर खुद को बचाने में कामयाब रहे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in