जमीन और 5 लाख की मांग : दहेज उत्पीड़न में पति, ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर FIR दर्ज

शादी के कुछ ही महीनों बाद बढ़ी दहेज की मांग
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

भदोही : भदोही जिले की औराई पुलिस ने एक नव विवाहिता का कथित तौर पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने, आपराधिक धमकी और मारपीट कर एक साल की बेटी समेत घर से भगाने के आरोप में उसके पति, सास-ससुर, ननद और देवर समेत 5 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव त्यागी ने बताया कि जिले के औराई थाना इलाके के घोसिया की रहने वाली प्रियांशी श्रीवास्तव (25) की शिकायत के आधार पर बिहार के भभुआ जिले के थाना चांद क्षेत्र के चंदौस गांव निवासी उसके पति मनीष कुमार श्रीवास्तव, सास-ससुर, ननद और देवर समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (3) (गंभीर आपराधिक धमकी), 352 (जानबूझकर अपमान करना), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत औराई थाना में मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार त्रिपाठी को विधिक कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

त्यागी ने बताया कि प्रियांशी श्रीवास्तव की शादी बिहार के भभुआ निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव (30) से 18 फरवरी 2024 को हुई और शादी में नकद समेत आभूषण और काफी सामान भी दिए गए थे, लेकिन शादी के एक महीने बाद मनीष ने जमीन अपने करने और पांच लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी।

प्रियांशी ने दर्ज मामले में आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे एक कमरे में बंद करके मारते और उसका शोषण करते। त्यागी ने बताया की 22 दिसंबर 24 को प्रियांशी ने एक बेटी को जन्म दिया और जिसके बाद पति समेत ससुराल वाले उसे और प्रताड़ित करने लगे।

पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को दर्ज मामले के हवाले से बताया कि 18 जनवरी 2026 को मनीष, प्रियांशी को उसकी एक साल की बेटी राधिका के साथ ट्रेन से भदोही लेकर आया और औराई चौराहा पर धमकी देते हुए बोला कि अगर वह जमीन उसके नाम से लिखवाकर और 5 लाख रुपये नकद के बिना आई तो उसे जिंदा जला कर मार दिया जाएगा। वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और पीड़िता और उसकी बेटी को माता पिता के घर पहुंचाया। उसका पति मौका देखकर फरार हो गया।

त्यागी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस की टीम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।एसपी ने बताया कि जरूरत पड़ी तो पुलिस की टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए पीड़िता के ससुराल बिहार के भभुआ भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in