‘ऑपरेशन सिंदूर’ को CM योगी ने बताया नए भारत के साहस और सुरक्षा नीति का प्रतीक

एक वर्ष बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर CM योगी ने सशस्त्र बलों के शौर्य
ऑपरेशन सिंदूर
ऑपरेशन सिंदूर
Published on

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक साल पूरा होने पर देश की जनता को बधाई देते हुए बृहस्पतिवार को भारत के सशस्त्र बलों की सराहना की।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एकता, अदम्य इच्छाशक्ति और असाधारण शौर्य को दर्शाता है, साथ ही यह देश की स्पष्ट राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को भी प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर की जगह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का स्टिकर भी लगाया। उन्होंने पोस्ट में कहा, 145 करोड़ भारत वासियों की एकजुटता, अदम्य इच्छाशक्ति, सशस्त्र सेनाओं के असाधारण पराक्रम और भारत की स्पष्ट नीति की गौरवशाली अभिव्यक्ति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं भारतीय सेना के रणबांकुरों का हृदयतल से अभिनंदन।

मुख्यमंत्री ने इसी संदेश में आगे कहा, यह ऑपरेशन नए भारत के आत्मविश्वास, साहस और निर्णायक नेतृत्व का सशक्त प्रतीक है। इसने विश्व को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं करता।

उन्होंने कहा, हमारे वीर जवानों का शौर्य, त्याग और तप ही भारत की अजेय शक्ति है। राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। यह विजयगाथा केवल इतिहास नहीं, भविष्य की प्रेरणा है। जय हिंद !

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए एक आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने छह/सात मई की रात को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू करते हुए 9 आतंकवादी ठिकानों पर समन्वित और सटीक मिसाइल हमले किए।

इनमें चार पाकिस्तान में (बहावलपुर तथा मुरीदके सहित) और पांच पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद और कोटली में स्थित थे। ये स्थान जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-तैयबा (LET) के प्रमुख कमांड सेंटर थे, जो पुलवामा (2019) तथा मुंबई (2008) जैसे बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in