Bihar Election : सपा प्रमुख बौखलाए कहा 'भाजपा दल नहीं छल'

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में जो खेल विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ने किया है वह पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और अन्य जगह पर अब नहीं हो पायेगा।
Akhilesh Yadav
Published on

लखनऊ : बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अपने पास सत्ता बरकरार रखने के सवाल पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में जो खेल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ने किया है वह पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और अन्य जगह पर अब नहीं हो पायेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दल नहीं, बल्कि छल है। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार में जो खेल विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ने किया है वह पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उप्र और बाकी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम अब आगे यह खेल इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपा के मंसूबों को नाकाम करेगा।’ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों के मुताबिक कुल 243 सीट में से 186 सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) निर्णायक बढ़त हासिल करने की ओर अग्रसर है।

गौरतलब है कि SIR की प्रक्रिया अब पूरे देश में शुरू हो रही है जिसके तहत पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश प्रमुख हैं। आने वाले दिनों में यहां चुनाव होने वाले हैं जिसके तहत विपक्ष SIR के खिलाफ एकजुट है जबकि चुनाव आयोग ने SIR के लिए कमर कसी हुई है। आने वाले समय पर यह देखना दिलचप्स होगा कि SIR राजनीती में कौन सा रुख लेकर आती है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in