प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओंं को किया संबोधित, बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत, 203 सीटों पर बढ़त, महागठबंधन को मात्र 34 सीटें, तेजस्वी 14,532 वोटों से जीतें

मोदी ने जय छठी मईया बोलते हुए कहा- बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। बिहार ने बता दिया कि एक बार फिर से एनडीए सरकार। मोदी ने कहा- बिहार ने फिर दिखाया है, 'झूठ हारता है -जनविश्वास जीतता है'। बिहार ने डंके की चोट पर ​कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओंं को किया संबोधित, बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत,  203 सीटों पर बढ़त, महागठबंधन को मात्र 34 सीटें, तेजस्वी 14,532 वोटों से जीतें

Key Events

बिहार चुनाव में राजग स्पष्ट बड़ी जीत दर्ज करने जा रहा है। रात आठ बजे तक चुनाव आयोग द्वारा उसकी वेबसाइट पर दिये आंकड़े के मुताबिक भाजपा 77 सीटों पर जीत चुकी है जबकि वह 12 सीटों पर आगे चल रही है। राजग की दूसरी बड़ी पार्टी जदयू 62 सीटों पर जीत गई है, जबकि वह 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजग की सहयोगी पार्टी लोजपा 15 पर जीती और चार पर आगे चल रही है। हम चार जीत चुका है, एक पर आगे है और राष्ट्रीय लोक मोर्चा दो पर जीत चुका है जबिक दो पर आगे है। इधर विपक्ष के रूप में राजद सबसे बड़ी पार्टी बन रहा है जिसने अब तक 18 सीटें जीत ली हैं और सात सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस तीन जीत चुकी है जबकि तीन पर आगे है। सीपीआईएमएल ने एक जीती है जबकि एक पर आगे है। एआईएमआईएम ने पांच सीटें जीत ली हैं। बीएसपी एक सीट पर आगे है। सीपीएम ने भी एक सीट जीती है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in