प्रयागराज में हादसा :पिकअप वाहन पलटने से 18 श्रद्धालु घायल

श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे थे
accident
सांकेतिक चित्र
Published on

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार सुबह एक पिकअप वाहन के पलटने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे थे कि तभी दारागंज थानाक्षेत्र में ओडी फोर्ड चौराहे के पास यह दुर्घटना हो गयी।

पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि 22 श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा पिकअप वाहन संगम से दो किलोमीटर दूर ओडी फोर्ट चौराहे पर मुड़ते समय पलट गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मामूली रूप से घायल 17 श्रद्धालुओं और गंभीर रूप से घायल एक श्रद्धालु का उपचार एसआरएन अस्पताल में जारी है। भारती ने बताया कि ये सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से गंगा स्नान के लिए आए थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in