जफ्फरनगर में 7 साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी युवक को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में एक युवक ने 7 साल की एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को एक मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुढ़ाना कस्बे में राजू (35) नामक एक युवक सात साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर युवक के खिलाफ पाक्सो अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजू भागने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी राजू को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में राजू को गोली लगी और उसे गिरफ्तार करके बुढ़ाना के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सिंह ने बताया कि आरोपी राजू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in