कानपुर देहात के जसवापुर गांव के पास नोन नदी से मोर्टार जैसी वस्तु बरामद

जसवापुर गांव के पास बरामद संदिग्ध मोर्टार शेल को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में लिया
तालाब में मिला मोर्टार !
तालाब में मिला मोर्टार !
Published on

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गजनेर क्षेत्र में नोन नदी के किनारे एक मोर्टार जैसी संदिग्ध वस्तु बरामद की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और सुरक्षा कारणों से आसपास की आवाजाही रोक दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि जसवापुर गांव के पास स्थानीय लोग मछली पकड़ने के दौरान तालाब जैसे हिस्से में यह संदिग्ध वस्तु देखकर दहशत में आ गए। ग्रामीण अनिल कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गजनेर थाना पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (अकबरपुर) संजय कुमार सिंह ने बताया कि तत्काल प्रभाव से इलाके को सील कर दिया गया और तोड़फोड़ रोधी जांच टीम (एंटी सबोटाज), बम निरोधक दस्ता तथा फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया।

तालाब में मिला मोर्टार !
उत्तर प्रदेश मदरसा नियुक्ति घोटालाः एक ही परिवार के शिक्षक, कर्मचारी

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह वस्तु मोर्टार शेल जैसी प्रतीत हो रही थी, हालांकि इसकी वास्तविक प्रकृति की पुष्टि तकनीकी जांच के बाद ही की जाएगी।

एक स्थानीय युवक ने कथित तौर पर संदिग्ध वस्तु को उठाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे रोक दिया और वस्तु को सुरक्षित स्थान पर रखवाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वस्तु संभावित रूप से खतरनाक हो सकती है, इसलिए लापरवाही से बचा गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते (BDDS) की टीम को झांसी से बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नारायण पांडे ने बताया कि टीम ने प्रारंभिक जांच में इसे गैर-विस्फोटक बताया है, हालांकि इसकी पूरी पुष्टि विस्तृत परीक्षण के बाद ही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वस्तु को सुरक्षित रूप से कब्जे में ले लिया गया है और अब सुरक्षा विभाग इसकी उत्पत्ति और प्रकृति की जांच कर रहा है। यह भी पता लगाया जाएगा कि यह वस्तु सेना या किसी अन्य एजेंसी से संबंधित है या फिर किसी अन्य स्रोत से यहां पहुंची।

अपर महानिदेशक (कानपुर जोन) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वस्तु को सुरक्षित रख लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। फोरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही इस वस्तु की वास्तविक पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

तालाब में मिला मोर्टार !
राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी पर बृजभूषण का बड़ा बयान
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in