एलाइड मेडिकल काउंसिल में DHE बने अध्यक्ष

नामित सदस्य हटे

एलाइड मेडिकल काउंसिल में DHE बने अध्यक्ष
Published on

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने पश्चिम बंगाल एलाइड मेडिकल एवं पैरा-मेडिकल काउंसिल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार द्वारा नामित सभी सदस्यों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही, काउंसिल के नेतृत्व में बदलाव कर डायरेक्टर ऑफ हेल्थ एजुकेशन (DHE) को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम को काउंसिल के पुनर्गठन और स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, काउंसिल के सभी राज्य-नामित सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। सरकार ने यह फैसला काउंसिल के पुनर्गठन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया है।

DHE को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नए आदेश के तहत डायरेक्टर ऑफ हेल्थ एजुकेशन (DHE) काउंसिल के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) के रूप में कार्य करेंगे। इससे स्वास्थ्य एवं पैरामेडिकल शिक्षा से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक निगरानी की उम्मीद जताई जा रही है। पश्चिम बंगाल एलाइड मेडिकल एवं पैरा-मेडिकल काउंसिल राज्य में एलाइड हेल्थ साइंस और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के नियमन, पंजीकरण और मान्यता का कार्य करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पुनर्गठन से शिक्षा की गुणवत्ता, संस्थानों की निगरानी और पेशेवर पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। वहीं, नए सदस्यों की नियुक्ति को लेकर अलग अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in