Zomato ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म फीस, हर ऑर्डर पर अब ज्यादा चार्ज

14.90 रुपये प्रति ऑर्डर हुआ शुल्क, Swiggy और Magicpin से कड़ी टक्कर
Zomato ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म फीस, हर ऑर्डर पर अब ज्यादा चार्ज
Published on

नई दिल्ली : Zomato ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए प्लेटफॉर्म शुल्क में 2.40 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब कंपनी हर ऑर्डर पर 14.90 रुपये (जीएसटी से पहले) वसूल रही है, जो पहले 12.50 रुपये था। यह नया शुल्क शुक्रवार से ऐप पर लागू दिख रहा है। जानकारों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी देशभर के उन सभी शहरों में लागू की गई है जहां Zomato अपनी सेवाएं देता है। कंपनी ने आखिरी बार सितंबर 2026 में प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई थी।

वहीं, इसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी Swiggy अपने ग्राहकों से जीएसटी सहित 14.99 रुपये प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म शुल्क ले रही है, जिससे दोनों कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। दूसरी ओर, तीसरी बड़ी फूड डिलीवरी कंपनी Magicpin ने फिलहाल शुल्क बढ़ाने से इनकार किया है। कंपनी अभी प्रति ऑर्डर 14.20 रुपये चार्ज कर रही है।

Zomato ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म फीस, हर ऑर्डर पर अब ज्यादा चार्ज
HPCL ने प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपये महंगा किया

मैजिकपिन के सीईओ Anshoo Sharma ने कहा कि बढ़ती लागत के बावजूद कंपनी ने ग्राहकों को राहत देने के लिए प्लेटफॉर्म फीस न बढ़ाने का फैसला किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती ऑपरेशनल लागत और प्रतिस्पर्धा के चलते फूड डिलीवरी कंपनियां अपने रेवेन्यू मॉडल को संतुलित करने के लिए इस तरह के कदम उठा रही हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in