जोहरान ममदानी ने प्रथम मुस्लिम नेता के रूप में ली न्यूयॉर्क मेयर के पद की शपथ

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर न्यूयॉर्क के मेयर के पद की शपथ ली।
जोहरान ममदानी ने प्रथम मुस्लिम नेता के रूप में ली न्यूयॉर्क मेयर के पद की शपथ
Published on

न्यूयॉर्कः जोहरान ममदानी ने बुधवार मध्यरात्रि के ठीक बाद न्यूयॉर्क सिटी के मेयर के रूप में शपथ ली। उन्होंने मैनहट्टन के एक ऐतिहासिक बंद पड़े सबवे स्टेशन पर पद की शपथ ली।

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ममदानी ने अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम नेता के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने कुरान पर हाथ रखकर पद की शपथ ली। ममदानी ने कहा, ‘‘यह सचमुच मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य है।’’ममदानी की राजनीतिक सहयोगी एवं न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने समारोह का संचालन किया। यह समारोह पुराने सिटी हॉल स्टेशन में हुआ जो न्यूयॉर्क के मूल सबवे स्टेशनों में से एक है और अपनी शानदार मेहराबदार छतों के लिए जाना जाता है।

मदानी का एक और भव्य शपथ ग्रहण समारोह भी प्रस्तावित है, जो सिटी हॉल में दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) आयोजित होगा। इस समारोह में उन्हें अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स शपथ दिलाएंगे, जिन्हें ममदानी अपने राजनीतिक आदर्शों में गिनते हैं। इसके बाद ब्रॉडवे के ‘कैन्यन ऑफ हीरोज' इलाके में सार्वजनिक ब्लॉक पार्टी आयोजित की जाएगी, जो ऐतिहासिक टिकर-टेप परेड के लिए प्रसिद्ध है।

कौन हैं जोरान ममदानी

जोहरान ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी के उभरते नेताओं में गिने जाते हैं और उन्हें पार्टी की प्रगतिशील राजनीति का चेहरा माना जाता है। न्यूयॉर्क जैसे बहुसांस्कृतिक और विविध आबादी वाले शहर का नेतृत्व संभालते हुए वह अमेरिकी राजनीति के सबसे ज्यादा निगरानी में रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। मेयर पद को अमेरिका की सबसे कठिन और लगातार दबाव वाले काम में से एक माना जाता है।

जोहरान ममदानी ने प्रथम मुस्लिम नेता के रूप में ली न्यूयॉर्क मेयर के पद की शपथ
नववर्ष के स्वागत में दुबई का बुर्ज खलीफा रोशनी से जगमगाया

भारतीय परिवार से संबंध

ममदानी का जन्म 18 अक्तूबर 1991 को कम्पाला, युगाण्डा की राजधानी में भारतीय मूल के परिवार में हुआ था। वह न्यूयॉर्क राज्य के एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ हैं। अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका के सदस्य के रूप में, वे 2021 से क्वींस के न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के 36वें जिले का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

ममदानी के पिता महमूद ममदानी हैं जो कोलंबिया विश्वविद्यालय में उत्तर-औपनिवेशिक अध्ययन प्राध्यापक हैं जबकि मां मीरा नायर प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी चलचित्र निर्माता हैं। उनके पिता ने उनका मध्य नाम क्वामे घाना के क्रान्तिकारी और प्रथम प्रधानमन्त्री क्वामे नक्रमा के नाम पर रखा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in