नववर्ष के स्वागत में दुबई का बुर्ज खलीफा रोशनी से जगमगाया

दुबई के बुर्ज खलीफा पर 2026 के स्वागत में अभूतपूर्व लाइट, लेजर और आतिशबाजी शो देखने को मिला।
नववर्ष के स्वागत में दुबई का बुर्ज खलीफा रोशनी से जगमगाया
Published on

नई दिल्लीः दुनिया भर के आकर्षण पर्यटन स्थलों में एक बन गया है खाड़ी देशों का दुबई शहर। और इस शहर का आकर्षण का केंद्र यहां की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा है जो दुनिया की भी सबसे ऊंची इमारत भी है। दुनिया के अन्य हिस्सों की भांति यहां भी नववर्ष के स्वागत में शानदार आतिशबाजी की गई जो काफी दर्शनीय थी। इसे देखने के के लिए दुनिया भर के लोग जुटे थे।

दुबई के बुर्ज खलीफा पर 2026 के स्वागत में अभूतपूर्व लाइट, लेजर और आतिशबाजी शो देखने को मिला। आधी रात के बाद आसमान में ‘फीनिक्स' आकृति उभरी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डाउनटाउन दुबई में लेजर तकनीक और सिंक्रोनाइज्ड फायरवर्क्स का अनूठा संगम भी दिखा। आधी रात के बाद दुबई का आसमान रंग-बिरंगी रोशनी और नवीन फायरवर्क्स से एक विशाल ओपन-एयर मंच में तब्दील हो गया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। इस ऐतिहासिक पल को देखने और कैमरों में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में अमीराती नागरिकों, प्रवासियों और पर्यटकों की मौजूदगी रही। काफी संख्या में भारतीय भी यहां पहुंचे थे।

नववर्ष के मौके पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखते हुए यहां सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था की गई थी। हालांकि दुबई एक शांत शहर है और यहां कानून-व्यवस्था तथा नियम कायदे की बड़ी कड़ाई है तो यहां किसी तरह का अपराध भी नहीं दिखता है। इसलिए दुनिया भर से लोग यहां शांति और मौज-मस्ती के लिए जुटते हैं।

नववर्ष के स्वागत में दुबई का बुर्ज खलीफा रोशनी से जगमगाया
प्रधानमंत्री मोदी ने दीं नववर्ष की शुभकामनाएं, शांति एवं खुशहाली की कामना की
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in