IPL 2025 में क्या होगा यह बड़ा बदलाव ?

सरोगेट विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए लिखा पत्र
IPL 2025 में क्या होगा यह बड़ा बदलाव ?
Published on: 

नई दिल्ली - इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा, और सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने आईपीएल चेयरमैन को पत्र भेजकर टूर्नामेंट के दौरान सरोगेट विज्ञापन और तंबाकू व शराब के प्रचार एवं बिक्री पर रोक लगाने को कहा है।

क्या कहा गया पत्र में ?

पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारत में डायबिटीज, फेफड़ों की बीमारियां और कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। तंबाकू और शराब का सेवन इन बीमारियों के फैलने का प्रमुख कारण है। तंबाकू से होने वाली मौतों के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है, जबकि हर साल देश में करीब 14 लाख लोग शराब के कारण अपनी जान गंवाते हैं।

22 मार्च 2025 से शुरू होगा IPL

आईपीएल का नया सीजन 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट दो महीने से अधिक समय तक चलेगा, और इसका फाइनल मुकाबला 25 मई को आयोजित किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News