राज्य में 80,681 बूथ, 57 हाई राइज में भी मतदान केंद्र

CEO ने फिर कहा, बूथ नहीं बनाने देने पर फुटपाथ पर तंबू लगाकर कराएंगे मतदान

राज्य में 80,681 बूथ, 57 हाई राइज में भी मतदान केंद्र
Published on

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों की व्यवस्था को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। आयोग ने कहा है कि सभी जिलों में हाई राइज बिल्डिंगों में बूथ बनाने की अनुमति दी गई है। यदि किसी कारण से बिल्डिंग प्रबंधन बूथ बनाने की अनुमति नहीं देता है, तो आयोग उसी बिल्डिंग के पास फुटपाथ पर तंबू लगाकर मतदान केंद्र बनाकर वोटिंग कराएगा।

हाई राइज बिल्डिंगों में बूथ बनाने की अनुमति

चुनाव अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में हाई राइज बिल्डिंगों के भीतर बूथ बनाने की अनुमति मिल चुकी है। इसका उद्देश्य यह है कि बड़ी आवासीय इमारतों में रहने वाले मतदाताओं को मतदान के लिए अधिक दूर न जाना पड़े।

अनुमति नहीं मिलने पर फुटपाथ पर बनेगा बूथ

उन्होंने साफ कहा कि यदि किसी बिल्डिंग के प्रबंधन या किसी अन्य कारण से वहां बूथ बनाने की अनुमति नहीं मिलती है, तो चुनाव आयोग उसी बिल्डिंग के पास फुटपाथ पर तंबू लगाकर अस्थायी बूथ बनाएगा और मतदान की प्रक्रिया पूरी कराएगा। आयोग किसी भी स्थिति में मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं होने देगा।

राज्य में 80,681 मतदान केंद्र तैयार

चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में कुल 80,681 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदान की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

हाई राइज बिल्डिंगों में बनेंगे 57 अतिरिक्त बूथ

इसके अलावा राज्य की विभिन्न हाई राइज आवासीय इमारतों में 57 अतिरिक्त बूथ बनाए जाएंगे। इससे शहरी क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं को मतदान में सुविधा मिलेगी और मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in