पहले चरण का मतदान आज, युवा मतदाता सबसे बड़े “किंगमेकर”

80 लाख युवा वोटर तय करेंगे नेताओं का भविष्य रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर युवाओं को साधने में जुटे राजनीतिक दल युवा मतदाताओं पर निर्भर है TMC- BJP के भाग्य का फैसला पहले चरण में कड़ा मुकाबला

पहले चरण का मतदान आज, युवा मतदाता सबसे बड़े “किंगमेकर”
Published on

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान गुरुवार यानी 23 अप्रैल को है। पहले चरण में युवा मतदाता सबसे बड़े “किंगमेकर” बनकर उभरे हैं। 18 से 29 वर्ष के 80 लाख से अधिक वोटर न सिर्फ संख्या में भारी हैं, बल्कि (TMC) और (BJP) की रणनीतियों के केंद्र में भी हैं। रोजगार, शिक्षा और डिजिटल अवसरों जैसे मुद्दों पर दोनों दलों की सीधी टक्कर युवाओं को साधने के लिए साफ दिख रही है। मालूम हो कि पहले चरण में कुल 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें पुरुष: 1.84 करोड़, महिला: 1.75 करोड़ और थर्ड जेंडर: 465 हैं। इनमें 18-19 वर्ष के 4 लाख से अधिक और 20-29 आयु वर्ग के 80 लाख से ज्यादा युवा मतदाता हैं। यह वर्ग चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। 1,478 उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में सबसे बड़ी चुनौती युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में करना है। अब जीत का गणित जातीय या पारंपरिक समीकरण से ज्यादा “युवा कनेक्ट” पर निर्भर हो गया है।

युवाओं की बदलती सोच

जमीनी स्तर पर युवाओं की प्राथमिकताएं साफ बदलती दिख रही हैं। इनके लिए नौकरी और करियर सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा महंगाई और जीवन स्तर पर चिंता, डिजिटल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी अपेक्षाएं भी हैं। पहली बार वोट देने वाले युवाओं में उत्साह के साथ-साथ “परफॉर्मेंस आधारित वोटिंग” का रुझान भी देखा जा रहा है।

152 सीटों पर युवा वोट का असर

पहले चरण की 152 सीटों—103 सामान्य, 34 SC और 15 ST—पर युवा मतदाता जीत-हार का अंतर तय कर सकते हैं। कई सीटों पर करीबी मुकाबले में युवा वोट निर्णायक साबित होगा।

विशेष श्रेणी के मतदाता

दिव्यांग मतदाता: 2.53 लाख

85+ आयु वर्ग: 2.04 लाख

100+ आयु वर्ग: 4,025

सर्विस वोटर: 69,468

NRI वोटर: 43

मतदान केंद्रों की व्यापक व्यवस्था

कुल 44,376 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें

-5,644 पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित

-207 मॉडल पोलिंग स्टेशन

-सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा

-प्रति बूथ औसतन 813 मतदाता निर्धारित किए गए हैं

EVM और VVPAT की तैनाती

चुनाव में 59,777 बैलेट यूनिट, 59,980 कंट्रोल यूनिट और 64,466 VVPAT मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

उम्मीदवारों की संख्या और भागीदारी

पहले चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें

पुरुष: 1,311

महिला: 167

सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार कुछ सीटों पर हैं, जबकि सबसे कम 5 उम्मीदवार चंद्रकोणा सीट पर हैं।

TMC की रणनीति: योजनाएं और लोकल कनेक्ट

(TMC) युवाओं को लुभाने के लिए

राज्य की सामाजिक योजनाओं

छात्र-युवा लाभ योजनाओं

लोकल रोजगार और स्कॉलरशिप

को प्रमुखता से प्रचारित कर रही है। पार्टी “स्थिरता और विकास” के साथ युवाओं के भरोसे को बनाए रखने की कोशिश में है।

BJP की रणनीति: रोजगार और बदलाव का नैरेटिव

(BJP) युवाओं को साधने के लिए

रोजगार सृजन

उद्योग और निवेश

केंद्रीय योजनाओं के विस्तार

जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठा रही है। पार्टी “परिवर्तन” और “अवसर” के संदेश के जरिए युवा वोटरों को आकर्षित करने में जुटी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in