श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपाल पाठा की प्रतिमा से पहले बवाल, अनावरण स्थल पर तोड़फोड़

कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट में प्रतिमा स्थापना स्थल पर हमला, BJP युवा मोर्चा ने दर्ज कराई शिकायत; CCTV खंगाल रही पुलिस
श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपाल पाठा की प्रतिमा से पहले बवाल, अनावरण स्थल पर तोड़फोड़
Published on

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से ठीक पहले कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट स्थित प्रतिमा स्थापना स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने प्रतिमा के लिए तैयार किए गए मंच (चबूतरे) को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी मंच पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपाल मुखर्जी (गोपाल पाठा) की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाना था।

यह मंच उत्तर कोलकाता बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से बेलियाघाटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राममोहन लाइब्रेरी के सामने बनाया गया था। सोमवार को डॉ. मुखर्जी की जयंती पर प्रतिमाओं का अनावरण होना था, लेकिन उससे पहले ही मंच पर जमकर तोड़फोड़ कर दी गई। आरोप है कि नामपट्ट लगाने की जगह भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई।

घटना के बाद बीजेपी युवा मोर्चा ने आर्महर्स्ट स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज, ट्रैफिक कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपाल पाठा की प्रतिमा से पहले बवाल, अनावरण स्थल पर तोड़फोड़
बंगाल में सरकारी योजनाओं के लिए नई शर्तें, CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि किसी भारी औजार, जैसे फावड़ा या सब्बल, से मंच को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं, स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि रात करीब 12:45 बजे तक निर्माण कार्य पूरा हो गया था, लेकिन देर रात कुछ लोगों ने आकर पूरे मंच को तोड़ दिया। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in