पंजाब विधानसभा में हंगामा: CM भगवंत मान पर नशे में आने का आरोप

विपक्ष की अल्कोहल टेस्ट की मांग, अकाली दल का हमला; CM बोले—गरिमा बनाए रखें
पंजाब विधानसभा में हंगामा: CM भगवंत मान पर नशे में आने का आरोप
Published on

पंजाब विधानसभा के विशेष लेबर डे सत्र में उस वक्त भारी हंगामा मच गया जब विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे की हालत में सदन में आने का आरोप लगाया।

विवाद तब शुरू हुआ जब एक कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शराब के प्रभाव में विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मामला और गरमा दिया और सभी विधायकों का अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग की। उनका कहना था कि जब “राज्य के मुखिया” पर गंभीर आरोप लगे हैं तो सच्चाई सामने लाने के लिए सभी का परीक्षण होना चाहिए।

वहीं शिरोमणि अकाली दल ने भी CM पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने विधानसभा के वीडियो जारी कर आरोप लगाए और इसे “शर्मनाक” बताया। अकाली दल ने मांग की कि भगवंत मान जनता के सामने डोप टेस्ट कराएं।

हंगामे के बीच CM भगवंत मान ने जवाब देते हुए कहा कि यह विशेष सत्र मजदूर दिवस को समर्पित है और सभी सदस्यों को बहस और विवाद से बचते हुए सदन की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

गौरतलब है कि मजदूर दिवस के मौके पर 1 मई को यह विशेष सत्र बुलाया गया था। वहीं कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह वॉरिंग ने सवाल उठाया कि जब सरकार अपने कार्यकाल के आखिरी दौर में है, तो इस सत्र का मजदूरों के लिए क्या महत्व है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब हाल ही में आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, जिससे राज्य की सियासत और गरमा गई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in