पगड़ी-सिगरेट फोटो फर्जी, आदित्य धर का खुलासा

फिल्म निर्माता आदित्य धर ने कहा कि ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के किरदार के पगड़ी पहनकर धूम्रपान करते हुई तस्वीरों में कोई ‘‘सच्चाई’’ नहीं है और ये नुकसान पहुंचाने के इरादे से छेड़छाड़ कर बनाई गई हैं।
सिगरेट पीने वाली रणवीर सिंह की तस्वीर को आदित्य धर ने फर्जी बताया है ( फाइल फोटो)।
सिगरेट पीने वाली रणवीर सिंह की तस्वीर को आदित्य धर ने फर्जी बताया है ( फाइल फोटो)।
Published on

मुंबईः फिल्म निर्माता आदित्य धर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के किरदार के पगड़ी पहनकर धूम्रपान करते हुए जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें कोई ‘‘सच्चाई’’ नहीं है और ये तस्वीरें नुकसान पहुंचाने के इरादे से छेड़छाड़ कर बनाई गई हैं। धर ने यह भी चेतावनी दी कि तस्वीरों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ से ‘‘सख्ती से निपटा जाएगा’’।

निर्माता धर की फिल्म सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह जासूसी की पृष्ठभूमि पर बनी अपनी फिल्म के दूसरे भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को देश और दुनिया भर के दर्शकों से मिले अपार प्यार के लिए आभारी और ऋणी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह जानकारी मिली है कि कुछ लोग कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके आधिकारिक तौर पर जारी प्रचार सामग्री में छेड़छाड़ कर गलत और भ्रामक विमर्श गढ़ने के लिए हेरफेर कर बनाए गए दृश्यों को प्रसारित कर रहे हैं।’’

छेड़छाड़ कर बनाई गई ऐसी ही एक तस्वीर में हमजा/जसकीरत को पगड़ी पहने सिगरेट पीते हुए गलत तरीके से दिखाया गया है।

धर ने एक बयान में कहा, ‘‘छेड़छाड़ कर बनाई गई ऐसी ही एक तस्वीर में हमजा/जसकीरत को पगड़ी पहने सिगरेट पीते हुए गलत तरीके से दिखाया गया है। यह पूरी तरह से गलत है और यह न तो फिल्म का हिस्सा है और न ही हमारे द्वारा जारी किसी आधिकारिक सामग्री का हिस्सा है। यह जानबूझकर किया गया गलत चित्रण है जिसका उद्देश्य लोगों को भड़काना और गड़बड़ी पैदा करना है।’’

फिल्म में हर चित्रण को अत्यंत संवेदनशीलता, गरिमा और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया गया है।

सिख समुदाय के प्रति अत्यंत सम्मान

रणवीर सिंह के किरदार को पगड़ी पहने सिगरेट पीते हुए दिखाने वाली तस्वीर को लेकर फिल्म निर्माताओं और अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद फिल्मकार का यह बयान आया है। धर ने कहा कि वह इस बात को ‘‘स्पष्ट रूप से’’ कहना चाहते हैं कि वह सिख समुदाय के प्रति अत्यंत सम्मान का भाव रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म में हर चित्रण को अत्यंत संवेदनशीलता, गरिमा और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ वाली सामग्री के माध्यम से इसके उलट धारणा बनाने का कोई भी प्रयास दुर्भावना की मंशा से प्रेरित है।’’

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘मैं दर्शकों से आग्रह करता हूं कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और फिल्म को उसी रूप में देखें जैसा कि इसे बनाया गया है तथा एआई के जरिए फैलाई जा रही गलत सूचनाओं के झांसे में नहीं आएं, जिन्हें गलत इरादों से प्रसारित किया जा रहा है।’’

सिगरेट पीने वाली रणवीर सिंह की तस्वीर को आदित्य धर ने फर्जी बताया है ( फाइल फोटो)।
आतंकी मॉड्यूल केस: J&K में ताबड़तोड़ छापे
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है

सिख संगठन ने जताया विरोध

मुंबई स्थित एक सिख संगठन ने रणवीर के किरदार के पगड़ी पहने हुए धूम्रपान करने की तस्वीरों और आर माधवन के किरदार द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब के शबद का पाठ करने वाले दृश्य पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इन दृश्यों धूम्रपान करते हुए पात्रों को दिखाया गया है।’ माधवन ने बुधवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि धर ने उस दृश्य की शूटिंग के दौरान बहुत सावधानी बरती थी और उनका किरदार उन पंक्तियों को बोलने से पहले सिगरेट बुझा देता है।

फिल्म उद्योग पर नजर रखने वाली साइट ‘सैक्निल्क’ के अनुसार 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in