होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप का बड़ा बयान, दुनिया में हलचल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध पर अनुमान जताया कि अमेरिकी सेना दो से तीन सप्ताह में हमले खत्म कर देगी।
पत्रकारों से बात करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
पत्रकारों से बात करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।Alex Brandon
Published on

दुबईः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में सहयोग देने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाने वाले मित्र देशों के लिए कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अमेरिका की नहीं है।

राष्ट्रपति ने अनुमान जताया कि अमेरिकी सेना दो से तीन सप्ताह में हमले खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा बाधित किए गए होर्मुज जलडमरूमध्य में क्या होता है, उससे अमेरिका का ‘‘कोई लेना-देना नहीं होगा।’’ उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी उन देशों की है जो इस पर निर्भर हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘यह हमारा काम नहीं है। यह फ्रांस का काम होगा। यह उनका काम होगा, जो इस जलडमरूमध्य का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

जलडमरूमध्य के बंद होने से अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत चार अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई। जलडमरूमध्य के बाधित होने से अमेरिका में गैस की औसत कीमत चार अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन के पार चली गई। इस बीच, अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच मंगलवार तड़के अमेरिकी हमले में ईरान के इस्फहान शहर में स्थित एक परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया गया, जबकि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में दुबई तट के पास एक कुवैती तेल टैंकर पर हमला किया। इन इमलों ने क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता को और बढ़ा दिया है।

पत्रकारों से बात करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
विमान ईंधन दोगुना महंगा, क्या अब आसमान छुएंगे एयर टिकट?

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद शुरू हुए इस युद्ध में 3,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इससे तेल एवं प्राकृतिक गैस की वैश्विक आपूर्ति में बड़ा व्यवधान पैदा हुआ है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in