Trump चीन से अब 245% टैरिफ लेंगे, गहराते जा रहा ट्रेड वॉर

चीन से अमेरिका जाने वाले सामान पर अब 245% तक टैक्स देना होगा
Trump चीन से अब 245% टैरिफ लेंगे, गहराते जा रहा ट्रेड वॉर
Published on: 

नई दिल्ली - अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और गहरा गया है। अब अमेरिका ने चीन से आने वाले उत्पादों पर 245% तक टैरिफ यानी टैक्स लगाने का फैसला किया है। यह जानकारी व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट के जरिए सामने आई है। यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब चीन ने अपनी एयरलाइंस को बोइंग जेट्स की नई डिलीवरी लेने से मना कर दिया है। इसके अलावा बीजिंग ने चीनी एविएशन कंपनियों को अमेरिका से विमान संबंधी उपकरण और पार्ट्स की खरीद बंद करने का भी आदेश दिया है। चीन का यह निर्णय अमेरिका द्वारा पहले चीनी उत्पादों पर लगाए गए 145% टैरिफ के जवाब में आया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News