युद्ध के बीच ट्रंप को याद आई होली

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत की याद आई है। इस वजह से ही उन्होंने भारत के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on: 

न्यूयॉर्कः ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत की याद आई है। इस वजह से ही उन्होंने भारत के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। ट्रंप ने कहा है कि होली का त्योहार ‘‘वसंत के आगमन का स्वागत करने और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने वाला दिन’’ है।

ट्रंप ने बुधवार को अपने संदेश में कहा, ‘‘मैं और मेलानिया हिंदू त्योहार होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। यह वसंत के आगमन का स्वागत करने और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने वाला दिन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज दुनिया भर के समुदाय रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए एकत्र हो रहे हैं। ऐसे में, मैं होली मनाने वाले सभी अमेरिकियों को आशा, शांति और एकता बढ़ाने वाले इस त्योहार की शुभकामनाएं देता हूं।’’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News