ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया ‘ऐतिहासिक’

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत तथा अन्य उन देशों को कोयले के निर्यात में वृद्धि करेगा जिनके साथ उसने व्यापार समझौते किए हैं।
कोयला खदान श्रमिकों को संबोधित करते डोनाल्ड ट्रंप
कोयला खदान श्रमिकों को संबोधित करते डोनाल्ड ट्रंप
Published on

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताते हुए कहा कि अमेरिका इस देश तथा अन्य उन देशों को कोयले के निर्यात में वृद्धि करेगा जिनके साथ उसने व्यापार समझौते किए हैं।

ट्रंप ने ‘चैंपियन ऑफ कोल’ शीर्षक वाले एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को कहा, ‘‘और हमारे नेतृत्व में, हम एक विशाल ऊर्जा निर्यातक बन रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में ही हमने जापान, कोरिया, भारत और अन्य के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौते किए हैं ताकि हमारे कोयला निर्यात को बढ़ाया जा सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अब दुनिया भर में कोयला निर्यात कर रहे हैं और हमारे कोयले की गुणवत्ता को दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है।’’

अमेरिका और भारत ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वे व्यापार पर एक अंतरिम समझौते की रूपरेखा पर पहुंच गए हैं जिसके तहत नयी दिल्ली सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं, खाद्य एवं कृषि उत्पादों की एक व्यापक श्रृंखला पर शुल्क समाप्त करेगी या घटाएगी और अगले पांच साल में 500 अरब अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी उत्पादों की खरीद करेगी।

दोनों देशों द्वारा शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि वे ‘‘पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार’’ के संबंध में एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। संयुक्त बयान के मुताबिक, भारत ने ‘‘अगले पांच साल में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान कलपुर्जे, कीमती धातु, प्रौद्योगिकी उत्पाद और कोकिंग कोयला खरीदने का इरादा जताया है।’’

इसमें कहा गया कि यह रूपरेखा व्यापक अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) वार्ताओं के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करती है। इन वार्ताओं को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 13, 2025 को शुरू किया था।

कोयला खदान श्रमिकों को संबोधित करते डोनाल्ड ट्रंप
ईरान में प्रदर्शन के दौरान 7,002 लोगों की मौत, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स का दावा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in