ईरान में प्रदर्शन के दौरान 7,002 लोगों की मौत, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स का दावा

ईरान की सरकार ने 21 जनवरी को मृतक संख्या जारी कर 3,117 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

दुबईः ईरान में पिछले महीने हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के खिलाफ की गई कार्रवाई में मरने वालों की संख्या कम से कम 7,002 हो गई है तथा कई अन्य लोगों के भी मारे जाने की आशंका है। अमेरिका स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में कम से कम 7,002 लोगों की मौत हो गई है।

ईरान की सरकार ने 21 जनवरी को मृतक संख्या जारी कर 3,117 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। ईरान में पहले भी अशांति के दौरान सरकार ने मौतों की संख्या कम बताई है या इसकी सूचना नहीं दी है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल सेवाएं बाधित होने के कारण मृतकों की संख्या का स्वतंत्र रूप से आकलन नहीं कर सका।

मानवाधिकार समूह ने मृतक संख्या में वृद्धि की जानकारी ऐसे समय में दी है जब ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत के दौर में है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कोई परमाणु समझौता हो पाएगा या नहीं।

फाइल फोटो
जिया और हसीना के बिना पहली बार बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के तहत वोटिंग

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in