तृणमूल ने उठाया सवाल, नंदीग्राम में CEO के साथ बीजेपी नेता की मौजूदगी क्यों

मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य
मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल नंदीग्राम गए थे, वे वहां जा ही सकते हैं उन्हें लगा कि नंदीग्राम उनकी प्राथमिकता है, इससे हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वहां जो तस्वीर देखी गई कि उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता कर्मी भी आसपास है। बीजेपी के एक नेता तपन कुमार महतो को देखा गया जो विपक्ष के नेता के करीबी है। इस बीजेपी नेता को देखा गया कि मनोज अग्रवाल के साथ घूम रहे हैं। मंत्री ने सवाल उठाया कि यह घटना क्या प्रमाण करता है चुनाव आयोग की निष्पक्षता प्रमाण हो पाएगी ? चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग ने सबसे पहले नंदीग्राम को चुना और उसके बाद भाजपा के नेता आयोग के वरिष्ठ के साथ घूम रहे हैं यह क्या साबित करता है। जो भाजपा नेता अंचल के कन्वीनर है। वह चुनाव आयोग के साथ कैसे घूम सकते हैं? इससे पहले भी हम लोगों ने मालदह के ऑब्जर्वर के बारे में कहा है। गाजोल के ऑब्जर्वर के बारे में भी हमलोगों ने सवाल उठाया है। तृणमूल नेता कुणाल घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अन्य राज्यों से अधिकारियों बीजेपी के लिए काम करने के लिए लाया जा रहा हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन अधिकारियों को लेकर भी स्टार कैंपेनर लिस्ट होना चाहिए। तृणमूल नेता ने कहा कि बहुत ही वैध वोटर अभी तक वोटर तालिका में नहीं है वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है अनिश्चितता में रखा जा रहा है उन्हें मझधार में छोड़ दिया गया है। परिकल्पना के तहत बहुत सारे वोटर्स को चुनाव से अलग रखने की साजिश रची गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in