एयर एम्बुलेंस दुर्घटना की गहन और पारदर्शी जांच हो, तृणमूल कांग्रेस ने की मांग

टीएमसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड के चतरा जिले में एक एयर एम्बुलेंस का दुर्घटनाग्रस्त होना और उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत होना अत्यंत दुखद है।
चतरा में दुर्घटनाग्रस्त एयर एम्बुलेंस।
चतरा में दुर्घटनाग्रस्त एयर एम्बुलेंस।
Published on

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को पड़ोसी राज्य झारखंड में एयर एम्बुलेंस दुर्घटना मामले की "गहन और पारदर्शी जांच" की मांग की है। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित 'बीचक्राफ्ट सी90' एयर एम्बुलेंस सोमवार शाम को रांची से दिल्ली जा रही थी, तभी यह झारखंड के चतरा जिले के बरियातु पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

टीएमसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड के चतरा जिले में एक एयर एम्बुलेंस का दुर्घटनाग्रस्त होना और उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत होना अत्यंत दुखद है। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।”

चतरा में दुर्घटनाग्रस्त एयर एम्बुलेंस।
एयर एम्बुलेंस क्रैश में सात की मौत, भारत में विमान सेवा पर बड़ा सवाल

भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने का उपाय हो

पार्टी ने कहा, “हम अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए गहन और पारदर्शी जांच की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।”

विमान ने शाम 7.11 बजे रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और शाम करीब 7.30 बजे वह लापता हो गया। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से उसका संपर्क टूट गया था। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि खराब मौसम दुर्घटना का एक संभावित कारण हो सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in