आज सीएम उतरेंगी सड़क पर

अभिषेक भी होंगे साथ
आज सीएम उतरेंगी सड़क पर
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज प्रतिवाद रैली निकाली जायेगी। इस महा रैली का नेतृत्व तृणमूल सुप्रीमो व सीएम ममता बनर्जी करेंगी। इस दौरान तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी उपस्थित रहेंगे। जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे से रैली की शुरूआत कॉलेज स्क्वायर से होगी और इसका समापन डोरिना क्रासिंग पर होगा। यहां अंत में सीएम वक्तव्य रख सकती हैं। उल्लेखनीय है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात का असर यहां भी पड़ा। गैस की कीमतों में वृद्धि की गयी। तृणमूल इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। तृणमूल का आरोप है कि गैस को केंद्र की कोई सटीक प्लानिंग नहीं थी। इसके चलते आम लोगों को परेशानी हो रही है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in