टाइटन और भारती एयरटेल पर निवेशकों की नजर, बाजार में बनी चर्चा

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के बाद चुनिंदा बड़े शेयरों पर निवेशकों का फोकस
PTI
टाइटन और भारती एयरटेल PTI
Published on

मुंबई : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में कुछ चुनिंदा बड़े शेयर बाजार निवेशकों के बिच चर्चा का केंद्र बने हुए है। ब्रोकरेज फर्मों की हालिया रिपोर्ट्स के बाद टाइटन और भारती एयरटेल जैसे लार्ज - कैप स्टॉक्स पर बाजार की खास नजर है।

PTI
एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं रश्मिका मंदाना

विश्लेषकों का मानना है कि टाइटन अपने मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो, ज्वेलरी कारोबार में विस्तार और उपभोक्ता मांग के चलते दीर्घकालिक निवेशकों के लिए आकर्षक बना हुआ है। कई ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के विकास की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक रुख बनाए रखा है।

वहीं, दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल भी निवेशकों की निगरानी में है। विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी का मजबूत ग्राहक आधार, डिजिटल सेवाओं का विस्तार और राजस्व वृद्धि की संभावनाएं इसे बाजार में महत्वपूर्ण बनाती हैं।

PTI
कृष 4’ को लेकर बजट विवाद की खबरों पर राकेश रोशन ने तोड़ी चुप्पी

हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि मजबूत बुनियादी आधार वाली कंपनियां लंबी अवधि में निवेशकों के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर सकती हैं। इसी वजह से आज के कारोबारी सत्र में इन दोनों शेयरों पर विशेष नजर रहने की उम्मीद है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in