पड़ोसी देश के एक मॉल में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

कराची और देश के अन्य हिस्सों में अधिकतर इमारतों में आग से बचाव और अग्निशमन प्रणालियों का अभाव है जिसके कारण अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
पड़ोसी देश के एक मॉल में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत
Published on: 

कराचीः पाकिस्तान के कराची में शनिवार देर रात एक बहुमंजिला शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और बचाव अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी और बचावकर्मी स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजे गुल प्लाजा पहुंचे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, जब आग लगी, उस समय अधिकतर दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर रहे थे या पहले ही बंद करके जा चुके थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि आग बुझाए जाने के बाद जांच शुरू की जाएगी। हालांकि, कराची और देश के अन्य हिस्सों में अधिकतर इमारतों में आग से बचाव और अग्निशमन प्रणालियों का अभाव है जिसके कारण अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों ने मॉल के जिस हिस्से में आयातित परिधान और प्लास्टिक के घरेलू सामान रखे थे, वहां आग भड़कने के बाद तेजी से फैल गई। दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी कराची में नवंबर 2023 में भी एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी और 22 अन्य घायल हुए थे।

पड़ोसी देश के एक मॉल में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत
लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला इंटरनेशनल पार्लियामेंटरी यूनियन की अध्यक्ष के साथ बैठक
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News