देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत पश्चिम एशिया संघर्ष के परिणामस्वरूप उत्पन्न होने वाले किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है।
तिरुनवंनतपुरम में बोलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
तिरुनवंनतपुरम में बोलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
Published on: 

तिरुनवंनतपुरमः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है’’ और भारत पश्चिम एशिया संघर्ष के परिणामस्वरूप उत्पन्न होने वाले किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है। चुनावी राज्य केरल में एक सैनिक सम्मान सम्मेलन को सं बोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले देश के टैंकरों की सुरक्षा कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खाड़ी क्षेत्र में भारतीय हितों की रक्षा के लिए अपने कूटनीतिक कौशल का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम पश्चिम एशिया की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।’’ सिंह ने अपने भाषण के दौरान सभी से विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनने का आग्रह किया और कहा कि यह राज्य में बदलाव लाने के लिए सही राजनीतिक दल है और यह ‘‘मोदी की गारंटी’’ के साथ आता है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘उनका (मोदी का) नेतृत्व 24 कैरेट सोने के समान है - यह आजमाया हुआ और परखा हुआ है।’’ केरल विधानसभा की 140 सीट के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होगा।

तिरुनवंनतपुरम में बोलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
पूर्व सैनिकों की योजना पर सियासत तेज, राहुल ने मोदी सरकार को घेरा
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in