'राम मंदिर के लिए सत्ता भी खोनी पड़े तो इसमें कोई समस्या नहीं' - CM योगी ने क्यो कहा ऐसा ?

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
'राम मंदिर के लिए सत्ता भी खोनी पड़े तो इसमें कोई समस्या नहीं' - CM योगी ने क्यो कहा ऐसा ?
Published on

कोलकाता - रामनगरी अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनकी तीन पीढ़ियां श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित थीं, और उन्हें इस आंदोलन में कोई समस्या नहीं थी।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा कहा था कि अयोध्या जाने से विवाद उत्पन्न हो सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि अगर विवाद उठता है तो उठने दीजिए, लेकिन अयोध्या के मुद्दे पर कुछ सोचना जरूरी है। इसके बाद एक और वर्ग ने उन्हें कहा था कि आप अगर वहां जाएंगे तो राम मंदिर की चर्चा होगी। इसका जवाब देते हुए उस वक्त योगी ने कहा था कि हम सत्ता के लिए नहीं आए हैं, और अगर राम मंदिर के लिए सत्ता भी खोनी पड़े तो इसमें कोई समस्या नहीं है।

सीएम योगी पहुंचे अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। वह सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने सुबह 11 बजे अयोध्या राजपरिवार और दैनिक जागरण के सहयोग से आयोजित 'टाइमलेस अयोध्या' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इससे पहले, उन्होंने रामलला और बजरंगबली का दर्शन और पूजन किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री ने रामकथा पार्क में युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लाभार्थियों को ऋण वितरित किया। इसके बाद, दोपहर 12 बजे आयुक्त कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की। दोपहर 1:25 बजे, उन्होंने अमृत बाटलर्स में प्लांट विस्तार परियोजना का उद्घाटन किया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in