... तो राष्ट्रपति शासन में होगा चुनाव : शुभेंदु

पानीहाटी में भाजपा ने निकाली प्रतिवाद रैली
आगरपाड़ा में प्रतिवाद सभा को संबोधित करते विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी, साथ हैं भाजपा नेता अर्जुन सिंह, चंडीचरण राय, कौस्तभ बागची व अन्य
Published on: 

पानीहाटी : SIR की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी घुसपैठिया यहां अब आगे वोट नहीं दे पायेगा। फरवरी में वोटर तालिका को प्रकाशित करना होगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो राष्ट्रपति शासन में चुनाव करवाया जायेगा। एसआइआर से तृणमूल के नकली वोटर सीधे खत्म हो रहे हैं जिस कारण ही एसआईआर का विरोध तृणमूल कर रही है। यह बातें विरोधी दल नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहीं।

वे सोदपुर ट्रैफिक मोड़ से आगरपाड़ा तेतुलतल्ला मोड़ तक भाजपा की रैली को नेतृत्व देने पहुंचे थे। आगरपाड़ा निवासी प्रबीर कर के कथित तौर पर एनआरसी के डर से आत्महत्या करने को लेकर विरोधी दल नेता ने कहा कि प्रबीर की मृत्यु पर तृणमूल राजनीति कर रही है। जैसा पहले ही हमने दावा किया कि उनकी 4 अंगुलियां नहीं थीं, ऐसे में वे स्पष्ट लिख नहीं पाते थे तो आगे जांच में साबित हो जायेगा कि जो सुसाइड नोट दिखाया गया है वह फेक है।

रैली में भाजपा नेता अर्जुन सिंह, चंडीचरण राय, कौस्तभ बागची सहित अन्य नेता व कर्मी शामिल हुए। आरोप है कि रैली के स्वदेशी मोड़ पर पहुंचते ही जय बांग्ला का स्लोगन लगाया जाने लगा वहीं भाजपा कर्मियों ने जय श्रीराम के नारे लगाये। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गयी जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर संभाला।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News