TMC मामले को जस्टिस भट्टाचार्य ने रिलीज किया

TMC मामले को जस्टिस भट्टाचार्य ने रिलीज किया
Published on

अब चीफ जस्टिस निर्णय लेंगे इस बाबत

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के मामले को रिलीज कर दिया। सोमवार को इसकी सुनवाई होनी थी। सीआईडी के खिलाफ ओवर एक्शन का आरोप लगाते हुए यह पीटिशन दायर किया गया था। अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कि किस बेंच में इसकी सुनवाई होनी है।

जस्टिस भट्टाचार्य ने यह कहते हुए मामले को रिलीज कर दिया कि इसी तरह के एक मामले की सुनवाई एक अन्य बेंच में हो रही है। सीआरआर के तहत दायर इस मामले की सुनवाई जस्टिस कौशिक चंद ने किया था। इस मामले में उन्होंने आदेश भी दिया था। कालीघाट में टीएमसी कार्यालय की तलाशी को लेकर जस्टिस भट्टाचार्य के कोर्ट में मामला दायर किया गया है। जस्टिस भट्टाचार्य ने कहा कि यह मामला भी सीआरआर की श्रेणी में आता है और सीआरआर उनके डिटरमिनेशन में नहीं है। इस वजह से इस मामले को रिलीज किया जा रहा है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in