राज्य में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, पारा 10.2 डिग्री पर पहुंचा

अलीपुर मौसम विभाग ने दी कोल्ड वेव की चेतावनी
राज्य में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, पारा 10.2 डिग्री पर पहुंचा
Published on

एक नजर पिछले 5 साल के आंकड़ों पर

साल डिग्री (सेल्सियस)

2022 - 11.4

2023 - 10.9

2024 - 14.6

2025 - 11

2026 - 10.2

तापमान में ऐतिहासिक गिरावट

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मंगलवार को कोलकाता में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में जनवरी में दर्ज सबसे कम तापमान है। अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर 2023 में 11 डिग्री और दिसंबर 2012 में 10.9 डिग्री न्यूनतम तापमान था। इस बार यह रिकॉर्ड भी टूट गया है। 1965 में कोलकाता में तापमान 7 डिग्री तक गिरा था। कोलकाता में मौसम का आलम कुछ ऐसा है मानो शहर पहाड़ी क्षेत्रों जैसा ठंडा हो गया हो। तेज हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कम से कम अगले 4 दिन तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड वेव चेतावनी

मौसम विभाग ने बीरभूम और पूर्वी बर्दवान जिलों के लिए कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। बीरभूम और पूर्वी बर्दवान में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। बीरभूम में तीन दिन और पूर्व बर्दवान में दो दिन तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे अलर्ट भी जारी किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री कम रहने की संभावना है। अगले 4 दिन बाद रात का तापमान धीरे-धीरे 2 डिग्री बढ़ सकता है।

इन जिलों में है चेतावनी

बीरभूम और पूर्व बर्दवान: ऑरेंज चेतावनी, शीतलहर और ठंडे दिन की दो-दो चेतावनी जारी की गयी है। पश्चिम बर्दवान, मुर्शिदाबाद: पीली चेतावनी, शीत दिवस की चेतावनी। वहीं अन्य जिलों: पूर्व बर्दवान, मुर्शिदाबाद, नदिया, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी में भी चेतावनी जारी। मौसम विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि ठंड के इस दौर में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग विशेष रूप से संवेदनशील हैं। गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवा में लंबे समय तक बाहर रहने से बचें।

मौसम विशेषज्ञों की राय

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार की ठंड पिछले वर्षों की तुलना में अधिक गंभीर है। तेज हवाएं और न्यूनतम तापमान ने ठंड को और तीव्र बना दिया है। जनवरी के पहले हफ्ते तक कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in