प्रधानमंत्री ने बताया कितने लाख करोड़ को होगा भारत का सेमीकंडक्टर बाजार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को साणंद में केन्स सेमीकॉन के ‘आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर’ संयंत्र का उद्घाटन किया, और इसके साथ ही वहां उत्पादन शुरू हो गया।
समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य।
समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य।
Published on

साणंदः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 21वीं सदी अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आई है और संघर्षों के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सरकार आने वाले दशकों के लिए प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सुरक्षा की एक मज़बूत नींव रख रही है। मोदी ने साणंद में केन्स सेमीकॉन के ‘आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर’ संयंत्र का उद्घाटन किया, और इसके साथ ही वहां उत्पादन शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक बाज़ार में एक भरोसेमंद विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के तौर पर अपनी भूमिका को मज़बूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरह से आज साणंद और सिलिकॉन वैली के बीच एक नया सेतु बन गया है।

मोदी ने इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सक्रिय रूप से एक मज़बूत सेमीकंडक्टर तंत्र का निर्माण कर रहा है और साथ ही कच्चे माल के लिए एक लचीली आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि जब कोविड महामारी ने आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित किया तो भारत ने सेमीकंडक्टर निर्माण का केंद्र बनने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत सक्रिय रूप से एक मज़बूत सेमीकंडक्टर तंत्र बना रहा है और साथ ही कच्चे माल के लिए एक लचीली आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है। पैक्स सिलिका में भारत की भागीदारी इसी प्रयास का एक प्रमाण है। अपने वैश्विक भागीदारों के साथ मिलकर काम करते हुए हमारा लक्ष्य एक सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करना है।’’

भारत हाल ही में ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल हुआ है। यह अमेरिका के नेतृत्व वाला एक रणनीतिक गठबंधन है जिसे दिसंबर 2025 में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था जिसमें सेमीकंडक्टर, एआई और दुर्लभ मृदा तत्वों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

मोदी ने कहा, ‘‘इसके अलावा, महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए भारत ने ‘राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन’ शुरू किया है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि यह मिशन महत्वपूर्ण खनिजों के खनन और उत्पादन पर ज़ोर देता है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि खनिजों के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की एक योजना शुरू की गई है। मोदी ने इस साल के बजट में ‘रेयर अर्थ कॉरिडोर’ की घोषणा का ज़िक्र किया, जिसमें ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल जैसे तटीय राज्य शामिल हैं।

समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य।
PNG नेटवर्क में मार्च में बड़ा इजाफा

उन्होंने कहा, ‘‘यह कॉरिडोर एक एकीकृत नेटवर्क के रूप में कार्य करेगा, जो खनन, शोधन और विनिर्माण तक फैली एक सुदृढ़ मूल्य श्रृंखला का निर्माण करेगा। हमारा उद्देश्य देश के भीतर महत्वपूर्ण खनिजों का एक राष्ट्रीय भंडार स्थापित करना है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बहुत अच्छा होता अगर यह पहल 30 या 40 साल पहले शुरू हो गई होती; फिर भी, भारत अब इस लक्ष्य को एक समर्पित ‘मिशन मोड’ में आगे बढ़ा रहा है।’’

उद्योग के अनुमानों का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर बाज़ार 4.5 लाख करोड़ रुपये का है, जिसके 9 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि इस क्षेत्र में कितनी क्षमता है। हमारा लक्ष्य अपनी ज़रूरत के ज़्यादातर चिप भारत में ही बनाना है। भारत के इस संकल्प के प्रति वैश्विक निवेशकों का उत्साह हमारे लिए एक बड़ी पूंजी है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कारोबार करने में सुगमता, विनिर्माण और साजो-सामान के अलावा, विकास एवं प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल-दोनों ही दिशाओं में काम कर रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in