प्रधानमंत्री “कैंडी बांटने और रील बनाने” में व्यस्त हैं : राहुल

मोदी-मेलोनी वीडियो को लेकर राहुल गांधी का हमला, BJP बोली—देश को बदनाम करने की कोशिश
प्रधानमंत्री “कैंडी बांटने और रील बनाने” में व्यस्त हैं : राहुल
Published on

नई दिल्ली: Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर इटली दौरे के दौरान वायरल हुए ‘Melody’ वीडियो को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है और प्रधानमंत्री “कैंडी बांटने और रील बनाने” में व्यस्त हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि किसान, युवा, महिलाएं और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि सरकार इस स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रही।

इस बयान के बाद Bharatiya Janata Party ने कड़ा पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा “दुश्मन देश” जैसी लगती है और वह देश में अस्थिरता फैलाना चाहते हैं। वहीं BJP प्रवक्ता Pradeep Bhandari ने राहुल के बयान को लोकतंत्र का अपमान बताया।

BJP सांसद Anurag Thakur ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का इतिहास ही संविधान को कमजोर करने का रहा है। फिलहाल ‘Melody’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब बड़े राजनीतिक टकराव में बदल गया है, जिसमें दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in