New york जा रहा था विमान, फिर बीच रास्ते से क्यों लौटा मुंबई एयरपोर्ट ?

विमान में संदिग्ध नोट मिलने के बाद बढ़ी सुरक्षा
New york जा रहा था विमान, फिर बीच रास्ते से क्यों लौटा मुंबई एयरपोर्ट ?
Published on: 

नई ‌दिल्ली - सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस मुंबई लौटना पड़ा। इस विमान में 320 से अधिक यात्री सवार थे, जो सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां आवश्यक जांच प्रक्रिया को अंजाम दे रही हैं।

क्या कहा Air India ने ?

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान भरने वाले एआई119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई ले जाया गया।"

बम होने की मिली थी धमकी

सूत्रों के मुताबिक, विमान में बम होने की धमकी दी गई थी, और इसके शौचालय में एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ। एक सूत्र ने जानकारी दी कि बोइंग 777-300 ER विमान में 119 क्रू मेंबर्स समेत कुल 322 लोग सवार थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News