113 घंटे बाद दुबई से उड़ा पहला विमान, पहुंचा भारत

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कोलकाता और दुबई के बीच उड़ान सेवाएं चार दिन तक निलंबित रहने के बाद बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बहाल हो गईं।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाताः पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कोलकाता और दुबई के बीच उड़ान सेवाएं चार दिन तक निलंबित रहने के बाद बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बहाल हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि ‘फ्लाई दुबई’ की दुबई से आई एक उड़ान यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात दो बजकर 40 मिनट पर उतरी जिसमें 130 यात्री सवार थे। 113 घंटे से अधिक समय तक सेवाएं बंद रहने के बाद पश्चिम एशिया से यह पहली उड़ान थी।

कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार ‘बोइंग 737 मैक्स’ विमान वाली इस उड़ान का निर्धारित आगमन समय रात 12:25 बजे था। उन्होंने बताया कि यही उड़ान तड़के तीन बजकर 59 मिनट पर दुबई के लिए रवाना हुई जिसमें 55 यात्री सवार हुए। अधिकारियों ने बताया कि निलंबन से पहले कोलकाता से पश्चिम एशिया के लिए अंतिम उड़ान 28 फरवरी को रवाना हुई थी जो दुबई के लिए थी।

फाइल फोटो
युद्धपोत को डुबोने से नाराज ईरान का हमला तेज

अमेरिका, इजराइल और ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण विमानन कंपनियों ने अस्थायी रूप से परिचालन निलंबित कर दिया था, जिससे कोलकाता और दुबई, दोहा तथा अबू धाबी जैसे शहरों के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं बाधित हो गई थीं।

उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पश्चिम एशिया के सभी मार्गों पर परिचालन पूरी तरह से कब तक बहाल होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in