काले बादलों की चादर में लिपटा रहा महानगर

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में रुक-रुक कर हुई बारिश
काले बादलों की चादर में लिपटा रहा महानगर
Published on

अलीपुर मौसम विभाग ने जारी किया तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली और सुबह से ही आसमान काले घने बादलों से ढका नजर आया। दिनभर शहर में धुंधलापन छाया रहा, जिससे सामान्य जनजीवन पर स्पष्ट असर देखने को मिला। तेज धूप के बजाय बादलों की मौजूदगी ने वातावरण को ठंडा बनाए रखा, हालांकि बीच-बीच में उमस भी महसूस की गई। इसके साथ ही गुरुवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भी मौसम का यही मिजाज देखने को मिला। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही और पूरे क्षेत्र में आसमान काले बादलों से ढका रहा। इस वजह से लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुईं और सड़कों पर आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि, बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली।

आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम और नदिया जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इससे पेड़ों के गिरने और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है। वहीं, दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने का अनुमान है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना बना रह सकता है। वहीं उत्तर बंगाल के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in