पिछले सात साल में कितने नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार ने संसद में बताया

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 2025 में, सुरक्षा बलों ने 364 नक्सलियों को मार गिराया, 1,022 को गिरफ्तार किया और 2,337 का आत्मसमर्पण कराया।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

नई दिल्लीः सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि 2019 से अब तक 7,400 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और 5,880 ने आत्मसमर्पण किया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 2025 में, सुरक्षा बलों ने 364 नक्सलियों को मार गिराया, 1,022 को गिरफ्तार किया और 2,337 का आत्मसमर्पण कराया।

उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद से होने वाली हिंसा की घटनाओं में 2010 से 2025 तक 88 प्रतिशत की कमी आई है। राय ने लिखित उत्तर में कहा कि वामपंथी उग्रवाद, जो आंतरिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती रहा है, हाल के दिनों में इस पर काफी हद तक काबू पाया गया है और यह सिर्फ कुछ इलाकों तक सीमित रह गया है।

राय ने कहा, ‘‘वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों की संख्या 2018 के 126 से घटकर दिसंबर 2025 में सिर्फ आठ रह गई, जिसमें अब सिर्फ तीन जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा के मामले जिन पुलिस थानों में दर्ज की गई उनकी संख्या 2010 के 465 से घटकर 2025 में 119 रह गई।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि नक्सली गतिविधियों के वित्तपोषण को रोकने और भाकपा (माओवादी) और उसके वित्तीय समर्थकों के बीच सांठगांठ का पता लगाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

फाइल फोटो
चंद्रबाबू नायडू ने 4,000 ई-साइकिल वितरित कर बनाया एक अनोखा गिनीज रिकॉर्ड

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in