चंद्रबाबू नायडू ने 4,000 ई-साइकिल वितरित कर बनाया एक अनोखा गिनीज रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र कुप्पम के हालिया दौरे में वितरण के लिए निर्धारित कुल 5,555 ई-साइकिलों में से 3,742 साइकिल मात्र 24 घंटे के भीतर वितरित कीं।
चंद्रबाबू नायडू ने 4,000 ई-साइकिल वितरित कर बनाया एक अनोखा गिनीज रिकॉर्ड
Published on: 

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 24 घंटे के भीतर लगभग 4,000 'सुपर साइकिल' (ई-साइकिल) वितरित कर 'गिनीज वर्ल्ड' रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र कुप्पम के हालिया दौरे में वितरण के लिए निर्धारित कुल 5,555 ई-साइकिलों में से 3,742 साइकिल मात्र 24 घंटे के भीतर वितरित कीं।

इस संबंध में मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ महिला सशक्तीकरण और सतत विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 31 जनवरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया। यह रिकॉर्ड 5,555 सुपर साइकिलों के वितरण अभियान के दौरान बना, जिसमें से 3,742 साइकिलें एक ही दिन में वितरित की गईं।" थुम्सी गांव में 31 जनवरी को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 'सुपर साइकिल' को आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता का उत्प्रेरक बताया।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख ने कहा कि ई-साइकिल को चार्ज करने के लिए छत पर लगे सौर पैनल का उपयोग कर महिलाएं और छात्राएं पर्यावरण की रक्षा करने के साथ-साथ ईंधन लागत में प्रति माह 1,500 रुपये तक बचा सकती हैं। इस पहल के लाभार्थियों में स्वयं सहायता समूह की सदस्य, ग्राम सचिवालय कर्मचारी, आंगनवाड़ी शिक्षक, आशा कार्यकर्ता और अन्य कामकाजी महिलाएं शामिल हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने 4,000 ई-साइकिल वितरित कर बनाया एक अनोखा गिनीज रिकॉर्ड
लोकसभा में हंगामा, अध्यक्ष ने आठ विपक्षी सदस्यों को क्यों किया निलंबित?
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in