सरकार ने बताया, अमेरिका ने 2025 में कितने भारतीयों को देश वापस भेजा

सरकार ने राज्यसभा को बताया कि 2025 में अमेरिका से 3,800 से अधिक भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस भेजा गया।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

नई दिल्लीः सरकार ने राज्यसभा को बताया कि 2025 में अमेरिका से 3,800 से अधिक भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस भेजा गया। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें 3,414 भारतीय वह भी हैं जिन्हें दिसंबर मध्य तक वॉशिंगटन से भारत भेजा गया।

कांग्रेस सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पिछले पांच वर्षों में अमेरिका और अन्य देशों से वापस भेजे गए भारतीय नागरिकों की संख्या, नाबालिग और युवा नागरिकों की सुरक्षा के लिए ट्रैवल एजेंसियों का पंजीकरण या लाइसेंसिंग जैसे उठाए गए कदम और ‘‘डंकी रूट’’ के जरिए होने वाले अवैध प्रवासन को कम करने के लिए उपाय के बारे में जानकारी मांगी थी। ‘डंकी रूट’ का आशय किसी देश में गैर कानूनी ढंग से प्रवेश करने का है।

सुरजेवाला ने कहा कि भारत सरकार अमेरिका और अन्य विदेशी सरकारों के साथ मिलकर भारतीय नागरिकों को वापस भेजे जाने वाले सभी मामलों में काम करती है। सिंह ने कहा कि वापस भेजे जाने के दौरान भारतीय नागरिकों के साथ, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के मामले में मानवीय और सुरक्षित व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से लगातार संवाद किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वापस भेजे गए भारतीयों से मिली जानकारी के आधार पर केंद्र और राज्य सरकारों ने कई अवैध भर्ती एजेंटों, उनके मददगारों और मानव तस्करी गिरोहों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं तथा जांच एवं कार्रवाई जारी है।

फाइल फोटो
‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक के खिलाफ क्यों हुई लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज?
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in