आज नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय चैती छठ पूजा

गूंजने लगे शारदा सिन्हा के छठ गीत
आज नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय चैती छठ पूजा
Published on

पटना - चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा और रामनवमी को लेकर चल रही तैयारियों के बीच मंगलवार को नहाय-खाय के साथ 4 दिवसीय चैती छठ पूजा शुरू हो गया। व्रतियों और महिलाओं द्धारा गाये जा रहे छठ के गीत के साथ ही लोक गायिका शारदा सिन्हा के गीत गूंज रहे हैं। करिहा क्षमा हे छठी मईया…बहंगी लचकत जाये जैसे गीतों की गूंज शहर से लेकर गांवो में सुनाई दे रही है।

चैती छठ को मनोकामना पूरक पर्व भी माना जाता है

कार्तिक छठ की भांति चैती छठ पर बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी अपने घर नही पहुंचते है,कारण कार्तिक छठ की भांति चैती छठ हर घर में नहीं होता है। विद्धानो की माने तो चैती छठ को मनोकामना पूरक पर्व माना जाता है।आमतौर पर ऐसी धारणा है कि जिनकी मनोकामना पूरी होती है, वही चैती छठ करते हैं।

4 अप्रैल को समाप्त होगी चैती छठ पूजा

इस बार लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ एक अप्रैल से शुरू हुआ है,जो शुक्रवार 4 अप्रैल को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ समाप्त होगा। खरना के प्रसाद ग्रहण के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला अनुष्ठान करेगी। गुरुवार को अस्तचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा और फिर अगले दिन शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को जल अर्पित कर महापर्व का समापन होगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in