जमानत कि अवधि खत्म होने पर आसाराम वापस लौटा जेल

जमानत बढ़ाने कि की मांग
जमानत कि अवधि खत्म होने पर आसाराम वापस लौटा जेल
Published on: 

जोधपुर - राजस्थान हाई कोर्ट से मेडिकल ग्राउंड पर मिली जमानत अवधि 31 मार्च को खत्म होने के बाद मंगलवार को आसाराम फिर जोधपुर की सेंट्रल जेल पहुंच गया। हालांकि कार से उतरे आसाराम के एक टांग में प्लास्टर बंधा हुआ था। आसाराम को व्हीचेयर पर बैठाकर उसके बैरेक तक ले जाया गया।

आसाराम जमानत की अवधि बढ़ाने की कर रहे हैं मांग

आसाराम के वकील ने जमानत अवधि बढ़ाने के लिए याचिका दाखिल की है , जिस पर कोर्ट 2 अप्रैल को सुनवाई करेगी। कोर्ट में 29 से 31 मार्च तक छुट्टी के बाद मंगलवार को आसाराम के वकील निशांत बोड़ा ने सुनवाई का आग्रह किया था। यदि राजस्थान हाई कोर्ट आसाराम की जमानत अवधि नहीं बढ़ता है तो उसे जेल में ही रहना होगा।

इससे पहले भी ऐसी मांग की गई थी

आसाराम की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में पहले से एक याचिका नियमित जमानत के लिए लगाई गई थी। उसमें राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आने पर याचिका को वापस ले लिया गया था। इसके बाद एक अन्य याचिका अंतरिम जमानत बढ़ाने को लेकर दायर की गई थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News