जम्मू-कश्मीर में चुन-चुनकर कर मारे जाएंगे आतंकी, PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग

फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

नई दिल्ली: जम्मू के रियासी और उसके बाद कठुआ- डोडा में हुए आतंकी हमलों के बाद से मोदी सरकार एक्शन में हैं। पीएम मोदी ने आज अधिकारियों के साथ दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल हुए। पीएम ने जम्मू- कश्मीर के सुरक्षा हालात का बारीकी से रिव्यू कर सुरक्षा एजेंसियों को उसे जड़ से समूल खत्म करने का निर्देश दिया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in