अनंतनाग में आतंकी हमला, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल शहीद

लाल चौक में पुलिस पार्टी पर फायरिंग, TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी; पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी
अनंतनाग में आतंकी हमला, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल शहीद
Published on

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस दल को निशाना बनाया। दोपहर करीब 12:30 बजे लाल चौक इलाके में हुए इस हमले में 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर अचानक गोलीबारी की। गंभीर रूप से घायल आशिक हुसैन कुरैशी को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अनंतनाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर अनंतनाग में पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा पिछले चार दिनों से स्थगित है। इस बीच सुरक्षा बल किसी भी आतंकी खतरे से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

अनंतनाग में आतंकी हमला, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल शहीद
बंगाल में शिक्षा क्रांति ! 13 नई योजनाओं पर फोकस
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in